रामनगर, मई 11 -- रामनगर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभाग से शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए जारी मासिक परीक्षा समय सारणी में बदलाव की मांग की है। सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि वर्तमान में अभी तक सभी विद्यालयों को समस्त विषयों की पाठ्य पुस्तक प्राप्त नहीं हुई है। राष्ट्रीय कार्यक्रम जनगणना के तहत अधिकांशत विद्यालय एकल शिक्षक अथवा काम चलाओ व्यवस्था से संचालित हो रहे हैं। ऐसे में इस माह होने वाली मासिक परीक्षा का औचित्य क्या रहेगा। उन्होंने इस महीने की परीक्षा को स्थगित कर मासिक परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की मांग की है। यह भी पढ़ें- मासिक परीक्षा स्थगित करने की मांग यह भी पढ़ें- आयोग ने संशोधित आंसर की जारी की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...