संभल, जुलाई 11 -- भारतीय किसान यूनियन असली की मासिक पंचायत रविवार को हयातनगर स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। पंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गईʚ। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। पंचायत में वक्ताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की। इसके साथ ही मक्का की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित करने, यूरिया और एनपीके खाद की उपलब्धता बढ़ाने, खाद के साथ अन्य उत्पादों की अनिवार्य बिक्री तथा कालाबाजारी पर सख्त रोक लगाने की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- Mathura News: बिजली अव्यवस्थाओं को लेकर भाकियू चढूनी की बैठक किसानों ने औद्योगिक गलियारे और एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में वर्ष...