सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सीतामढ़ी। नगर के कोट बाजार स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर से शनिवार की सुबह मासिक निशान यात्रा निकाली गई। श्री दादी सेवा समिति के तत्वाधान में दर्जनों श्रद्धालुओं ने निशान उठाया और यात्रा में शामिल हुए। निशान यात्रा दादी मंदिर से जानकी मंदिर होते हुए मेन रोड, गांधी चौक, रामविलास मंदिर होते हुए पुनः दादी मंदिर पहुंची। सभी श्रद्धालु पारंपरिक परिधान में थे और राणी सती दादी की जयकारा लगा रहे थे। श्री राणी सती मंदिर से प्रत्येक माह मासिक निशान यात्रा निकाली जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.