रांची, मई 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के महिला प्रभाग में बुधवार को झारखंड सरकार, राज्य युवा आयोग और आविष्कार फाउंडेशन की ओर से 'मासिक धर्म स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महिला प्रभाग की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ रंजू लाल ने की। मुख्य वक्ता डॉ मृणालिनी पांडेय ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए महिलाओं में मासिक धर्म के प्रति जागरुकता आवश्यक है। समाज में मासिक धर्म को लेकर कई प्रकार के भ्रम और मिथक फैले हुए हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है। मासिक धर्म शर्म का नहीं बल्कि गर्व का विषय है। सही जानकारी और समय पर इलाज से इससे जुड़ी कई बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने पैड, मेन्स्ट्रुअल कप या साफ सूती कपड़े के प्रयोग पर जोर देते हुए स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- माहवारी शर्म नहीं, ईश्वर का वरदानमह...