वाराणसी, मई 29 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय मासिक धर्म दिवस पर गुरुवार को कुटुंब संस्था एवं ललिता सैनिटरी पैड की ओर से बाबतपुर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। बाबतपुर के चिउरापुर स्थित कुटुंब ग्राम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं किशोरियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर संवाद हुआ और उनकी भ्रांतियां दूर की गईं।मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अर्चना पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में ऐसे कार्यक्रम उपयोगी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रशिका डिडवानिया ने किया। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन की स्वाभाविक एवं महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जिस पर खुलकर चर्चा होनी आवश्यक है। यह भी पढ़ें- माहवारी स्वच्छता दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक सही जानकारी, स्वच्छता एवं जागरूकता के माध्...