गाजीपुर, जुलाई 9 -- गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) का 78वां स्थापना दिवस उत्साह, उल्लास एवं सेवा भाव के साथ गुरुवार को मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर गाजीपुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में संगोष्ठी, ऋतुमति अभियान, वृक्षारोपण एवं छात्र-हितैषी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अभाविप की ओर से एमएएच इंटर कॉलेज में ऋतुमति अभियान के तहत मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सविता सिंह, मजहबीन और साहिन ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया।सविता सिंह ने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन की एक स्वाभाविक एवं प्राकृतिक प्रक्रिया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : एबीवीपी के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, पुष्पांजल...