धनबाद, जून 18 -- धनबाद, अमित वत्स। सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए प्रत्येक माह मासिक टेस्ट रेल (रेग्यूलर एसेसमेंट फॉर इम्प्रूव्ड लर्निंग) का आयोजन होता है। जून माह के लिए 15 और 16 जून को मासिक टेस्ट स्कूलों में हुई।

ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों की उपस्थिति मासिक टेस्ट परीक्षा में शामिल होने के मामले में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों ने शहरी क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों को पीछे छोड़ दिया है। 15 जून को शहरी धनबाद प्रखंड के 60.62 फीसदी, झरिया 62.39 फीसदी बच्चों ने हिस्सा लिया। वहीं टुंडी के सर्वाधिक 83.95 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। तोपचांची के 79.53, पूर्वी टुंडी के 80.47, निरसा के 79.91, गोविंदपुर के 77.70, बलियापुर के 75.15 व बाघमारा के 79.52 फीसदी बच्चे स्कूल पहुंचे। सबसे कम एगारकुंड के 53.01 फीसदी ने मासिक टेस्ट द...