चंदौली, मार्च 1 -- चकिया। चंद्रप्रभा साहित्यिक संस्था चकिया की ओर से नगर के आदित्य पुस्तकालय सभागार में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कवि अलियार प्रधान ने वाणी वंदना से किया। कवियों ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से समसामयिक समस्याओं के साथ ही देश की एकता अखंडता प्रभुता और देश की राजनीति पर प्रकाश डाला। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष बेचई सिंह मालिक, राजेंद्र प्रसाद गुप्त बावरा, प्रदीप पाठक एडवोकेट, रामअवतार कवल, अलियार प्रधान, राजेश विश्वकर्मा, हरिवंश सिंह बवाल, ज्योति द्विवेदी, संतोष कुमार धुर्त, जगजीवन गौरी, शंकर मौर्य,अमरनाथ पाल सहित कवियों ने काव्य पाठ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...