चम्पावत, जुलाई 19 -- चम्पावत। पुलिस लाइन में एसपी रेखा यादव की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों को अपराधियों पर प्रहार करने, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। एसपी ने थानों पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए उनकी संतुष्टि को प्राथमिकता देने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की सतत निगरानी कर भ्रामक, आपत्तिजनक एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्टों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने, कार्यालय कार्यों में ई-ऑफिस प्रणाली के अधिकतम उपयोग को ब...