घाटशिला, मार्च 31 -- मुसाबनी। डीएसपी कार्यालय में सोमवार को इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों की मासिक अपराध गोष्ठी हुई। इसमें मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी थाना प्रभारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ से रामनवमी पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो पाया। उन्होंने मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह के समन्वय एवं कार्यों की प्रशंसा किया। अपराध गोष्ठी में डीएसपी ने निर्देश दिया कि अपराधियों का सीडीआर निकला जाए। तकनीकी साक्ष्य के साथ सत्यापन कर उन अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। दागी आरोपियों की वर्तमान स्थिति का आंकलन कर रिपोर्ट देने को कहा गया। किस कारण से आरोपी न्यायालय से दोष मुक्त हो जा रहे हैं इस पर भी उन्होंने मंत्रणा पुलिस अधिकारियों के साथ की। डायर...