बांका, अप्रैल 9 -- बांका, निज संवाददाता। गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में बांका एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। मासिक अपराध गोष्ठी में बांका जिला के सभी थानाध्यक्ष,ओ०पी०अध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक,पयर्वेक्षी पदाधिकारी,परिचारी प्रवर और सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस उपाधीक्षक बांका (मुख्यालय),पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं पुलिस उपाधीक्षक (२०) सहित पुलिस कार्यालय, बांका एवं पुलिस केन्द्र,बांका में पदास्थापित पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित हुए। मासिक अपराध समीक्षा बैठक में बांका एसपी द्वारा गत माह मार्च 2026 में प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा उपरांत जिला अंतर्गत प्रतिवेदित महत्वपूर्ण कांडों के अनुसंधान में पायी गई त्रुटि एवं उन त्रुटियों का निराकरण कैसे किया जाय, तथा अपर...