गंगापार, अप्रैल 27 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तपती दोपहर में सोमवार को एक नाजुक दिल की कहानी मोबाइल सिग्नल टॉवर के कई फीट की ऊंचाई पर जाकर ठहर गई। इश्क में मिले इंकार ने एक किशोरी को ऐसा तोड़ दिया कि उसने अपनी ही जिंदगी को दांव पर लगा दिया। मोबाइल टॉवर पर खड़ी वह सिर्फ एक लड़की नहीं थी वह भरोसे के टूटने, उम्मीदों के बिखरने और भावनाओं के उफान की जीती- जागती तस्वीर बन गई थी। नीचे खड़ी भीड़ जहां इस मंजर की गवाह बनी रही।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव हाईस्कूल की सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे बगदहा हवासाबाद स्थित मोबाइल नेटवर्क टॉवर पर चढ़ गई। बताया जाता है कि किशोरी का पास के ही एक गांव के युवक से पिछले दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। किशोरी के अनुसार युवक शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन अब उसने बातचीत तक करना मुनासिब नही समझ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.