पीलीभीत, जुलाई 24 -- पीलीभीत। फार्म-16 को उपलब्ध कराने के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ लगातार मांग कर रहा है। पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा। जबकि आयकर विवरणी की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कांत शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, प्रांतीय प्रतिनिधि सतीश चंद्र गंगवार ने जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह यादव से भेंटकर फॉर्म-16 उपलब्ध न होने पर चिंता व्यक्त की है। फार्म-16 नियोक्ता द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए जाने वाला टीडीएस प्रमाण पत्र है। वह यह प्रमाणित करता है कि सैलरी से कितना टैक्स काट कर सरकार के पास जमा किया गया है। यह भी पढ़ें- ITR भरने के बाद आ गया धारा 143(1) का नोटिस! घबराना नहीं, जानिए करना क्या ? यह फॉर्म मुख्य रूप से आयकर रिटर्न भरने और लोन लेने के लिए उपयोगी है।...