हरिद्वार, मार्च 24 -- जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने मंगलवार को राजपुर-गढ़मीरपुर स्थित मेहरबान कुंदन स्वीट्स एवं डेयरी पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकान से खुली मावा बर्फी का सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी पर रोक लगाने और लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...