लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, हिन्दुस्तान टीम। रविवार तड़के आई आंधी से फलपट्टी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आम की फसल को नुकसान हुआ। तेज हवाओं के कारण बड़ी संख्या में कच्चे आम (कैरियां) टूटकर कर असमय गिर गए। कई बागों में तो आम जमीन पर बिछ गया। आंधी का असर रहीमाबाद और माल क्षेत्र में अधिक देखा गया। वहीं मलिहाबाद क्षेत्र में मामूली नुकसान हुआ।आंधी व हल्की बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन बागवानों का नुकसान कर दिया। माल क्षेत्र के बागवान सर्वेश ने बताया कि आंधी से क्षेत्र में लाखों रुपये का आम टूट कर गिर गया है। बाग में बड़े आकार का आम गिर जाने से काफी नुकसान हो गया है। रहीमाबाद क्षेत्र में भी तेज हवाओं ने बागों को नुकसान पहुंचाया। आम बागवान रियाज हुसैन ने बताया कि तीन दिन पहले पत्थर गिरने से आम बागवानों का काफी नुकसान हुआ था। रही-सही कसर आंधी ने पूर...