माल वाहक वाहन खाई में गिरा, चालक व भोजन माता की मौत
बागेश्वर, जून 10 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह कपकोट-बागेश्वर मोटर मार्ग पर तुड़तुड़िया भैरों लिंक रोड में एक माल वाहक वाहन अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक और एक भोजन माता की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार चार महिलाएं घायल हो गईं। वाहन में सवार महिलाएं सूखी घास लेने भैरों गांव जा रही थीं। घायलों का जिला अस्पताल उपचार चल रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 08:15 बजे माल वाहक वाहन तुड़तुड़िया भैरों लिंक रोड पर मुख्य सड़क से लगभग एक किलोमीटर आगे अचानक अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक 33 वर्षीय भगत सिंह पुत्र हयात सिंह निवासी खारबगड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.