बांदा, जून 5 -- बांदा। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने गुरुवार को सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों से कहा कि औद्योगिक क्षेत्र व उद्योगों में बिजली, पानी, सड़क जैसी किसी तरह की समस्या की शिकायत न मिले। बांदा में निष्प्रयोज्य बिजली के खंभों को 20 जून तक हटवाएं। हरियाणा, बिहार एवं अन्य राज्यों में पंजीकृत मालवाहक वाहनों का बिना उचित कारण चालान न किया जाए। परिवहन व्यवस्था को उद्योग एवं व्यापार हितैषी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन तथा निवेश संवर्धन के लिए उद्यमियों को पारदर्शी, सरल एवं सुगम प्रशासनिक वातावरण उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह भी पढ़ें- माल वाहक वाहनों का बिना कारण न करें चालान बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव सहित...