मेरठ, मार्च 30 -- दिल्ली रोड पर माधवपुरम गेट के सामने तेज रफ्तार मालवाहक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक के पैर की हड्डी टूट गई। घायल को आशीर्वाद हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। देहली गेट के पूर्वा फैय्याज अली निवासी फतेह मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को उसका बेटा शाजेब अपने फूफा को स्कूटी से ब्रह्मपुरी रैपिड स्टेशन छोड़ने जा रहा था। जैसे ही उसने अपनी स्कूटी टीपीनगर की तरफ मोड़ी से सामने से आए तेज रफ्तार माल वाहक वाहन ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शाजेब के पैर की हड्ड़ी टूट गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मेट्रो प्लाजा की तरफ फरार हो गया। उधर, टीपीनगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी व वाहन को पकड़ा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.