माल लदान में उत्तर मध्य रेलवे की 8.2 प्रतिशत बढ़ोतरी
प्रयागराज, सितम्बर 1 -- उत्तर मध्य रेलवे ने चालू वित्त वर्ष में माल लदान में 8.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। अप्रैल से अगस्त 2026 तक 90.15 लाख टन माल लादा गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 83.31 लाख टन लदान हुआ था। अगस्त में 17.71 लाख टन माल लादा गया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक है। अनाज लदान में 59.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जून से अगस्त के बीच 100.5 मक्का रेक लगाकर नया रिकार्ड कायम किया। प्रयागराज मंडल ने 28.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 36.70 लाख टन माल लादा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.