अल्मोड़ा, मार्च 14 -- अल्मोड़ा। माल रोड पर शनिवार को एक पिंक ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा पलटने से दो यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार को पिंक ई-रिक्शा माल रोड एसएसजे परिसर के गेट के समीप अचानक अनियंत्रित हो गया। इससे वह सड़क किनारे पलट गया। ई-रिक्शा में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इंमरजेंसी में उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.