अल्मोड़ा, मई 11 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। नगर की माल रोड में जाम की समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। सोमवार सुबह भी सुबह के समय लगे जाम ने ऑफिस और निजी काम को निकले लोग परेशान रहे। सुबह नौ से 11 बजे तक शिखर तिराहे से कमू स्टेशन तक जाम की समस्या बनी रही। करीब तीन सौ मीटर के इस दायरे को पार करने में लोगों को समय लग गया। वहीं, यातायात पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही। लेकिन पेट्रोल पंप और पार्किंग के चलते वाहनों को आगे निकालना कठिन साबित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...