कानपुर, जून 2 -- कानपुर। जेएनएनयूआरएम की जर्जर मेनलाइन की जगह नई पाइप लाइन बिछाने में निर्माणदायी संस्था के ठेकेदारों की मनमानी भारी पड़ रही है। ट्रैफिक पुलिस से यातायात डायवर्जन की परमिशन लेने के बावजूद माल रोड पर काम नहीं शुरू हो सका। अभी काम कितने दिन में शुरू होगा। इसकी भी समय सीमा अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं। जीआरपी पाइप लाइन बिछाने का काम 30 मई से होना था। 19 जून तक काम को पूरा कर लेना था। जल निगम शहरी के अधिकारियों ने काम पूरा कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस एक लेन का यातायात को डायवर्ट करने की परमिशन दे दी। अखबारों में डायवर्जन की खबर भी प्रकाशित हो गई। हैरानी की बात है कि काम शुरू नहीं हो सका। जल निगम के अफसर काम में लेटलतीफी पर चुप्पी साध लिये। यहां माल रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के पास परेड से मेघदूत चौराहे की ओर दाहिने लेन में गड्...