लखनऊ, फरवरी 10 -- फोटो--- लखनऊ। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत माल ब्लॉक में सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राम देवी ने फाइलेरियारोधी दवा का सेवन कर किया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. गोपीलाल व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रितु श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत माल ब्लॉक की लगभग सवा दो लाख लक्षित आबादी को आच्छादित किया जाएगा। इसके लिए 37 सुपरवाइजर और 177 टीमें गठित की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...