लखनऊ, जनवरी 31 -- माल, संवाददाता। माल थानाक्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म करने के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। माल थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान परिवार के साथ रहता है। उसने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी गांव के एक निजी स्कूल से कक्षा नौ की छात्रा है। आरोप है कि गांव में ही काम करने वाला संदीप बेटी से आते-जाते वक्त छेड़छाड़ करता है। बेटी ने इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिजनों ने संदीप के घर पर शिकायत की। उल्टा ही आरोपी ने पीड़ित परिवार को अपने घर से भागा दिया। बीते एक जनवरी की शाम आरोपी ने गांव के बाहर बेटी को अकेला पाकर दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। भीड़ को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस से आ...