फरीदाबाद, मार्च 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से उद्योगों और कारोबार पर लगातार असर बढ़ रहा है। युद्ध की वजह से हवाई और समुद्री मार्ग से माल भेजने का खर्च पहले के मुकाबले डेढ़ गुना तक बढ़ गया है। वहीं पहले के मुकाबले माल पहुंचने में ज्यादा समय भी लग रहा है। जिससे फरीदाबाद के निर्यातकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। औद्योगिक नगरी में करीब 30 हजार से अधिक छोटे-बड़े उद्योग संचालित हो रहे हैं। इनमें से लगभग 500 उद्योग ऐसे हैं जो अपना उत्पाद विदेशों में निर्यात करते हैं। यहां से मुख्य रूप से यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और अमेरिका सहित कई देशों में माल भेजा जाता है। फरीदाबाद के उद्योगों से वाहनों में लगने वाले पुर्जे, गारमेंट, फर्नीचर, क्रेन, ट्रैक्टर और इंजीनियरिंग उत्पाद बड़े पैमाने पर विदेशों में निर्यात किए जाते हैं।...