लखनऊ, अगस्त 25 -- भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम), लखनऊ में जोनल रेलों के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधकों (पीसीओएम) का दो दिवसीय सम्मेलन मंगलवार को माल परिचालन, डिजिटल टूल्स, परिचालन समन्वय और भविष्य की परिवहन व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा के साथ संपन्न हुआ। दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ रोड टैरिफ डैशबोर्ड एवं फ्रेट मैप विज़ुअलाइजेशन डैशबोर्ड के उद्घाटन से हुआ। इनका उद्घाटन डॉ. मनोज सिंह, सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास), रेलवे बोर्ड ने किया। इसके बाद राकेश कुमार रौसन, कार्यकारी निदेशक (व्यवसाय विकास), रेलवे बोर्ड ने प्रस्तुतीकरण दिया। डिजिटल डैशबोर्ड से माल परिवहन के विश्लेषण, टैरिफ निर्धारण और आंकड़ों के दृश्यांकन में मदद मिलेगी और डेटा आधारित निर्णय लेने से परिचालन दक्षता बढ़ेगी। विभिन्न जोनल रेलों के पीसीओएम ने प्रमुख परिच...