मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे की कमाई में माल ढुलाई के गिरते ग्राफ ने जोन के कुल राजस्व को नीचे ला दिया है। आंकड़ों के मुताबिक 2024-25 में पूमरे का कुल प्रारंभिक राजस्व 31,610.90 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। 2025-26 में यह घटकर 30,316.57 करोड़ रुपये रह गया। इसका खुलासा पूमरे की ओर से जुलाई 2026 तक की आय रिपोर्ट से हुआ है। राजस्व में कमी का सबसे बड़ा कारण माल ढुलाई के क्षेत्र में आई गिरावट को माना गया है। वर्ष 2024-25 में माल ढुलाई से पूमरे को 26,353.89 करोड़ रुपये मिले थे, जो 2025-26 में घटकर 24,654.49 करोड़ रुपये रह गए। यानी माल ढुलाई की कमाई में करीब 1,699 करोड़ रुपये की गिरावट आई। चूंकि ईसीआर के कुल राजस्व में माल ढुलाई की हिस्सेदारी करीब 81-84 प्रतिशत रहती है, इसलिए इसकी कमी का सीधा...