माल ढुलाई भाड़े के 600 रुपये मांगे तो कर दी धुनाई
मैनपुरी, जून 7 -- मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम नगला सोती में माल ढुलाई का भाड़ा मांगना युवक को महंगा पड़ गया। उसने रुपये मांगे तो उसे दो नामजदों सहित 15 लोगों ने घेर लिया और लाठी डंडों, लात घूंसो से जमकर धुनाई कर दी। युवक पर हुए हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सोती निवासी सत्यनारायण पुत्र रामदास के पास ट्रैक्टर है। गांव के ही पंच्चू पुत्र राजेश कुमार, राहुल पुत्र महेंद्र का ट्रैक्टर से ईंटें ढुलाई की थी। उसका ढुलाई का भाड़ा 600 रुपये हो गया। दो माह पूर्व उसने रुपये मांगे तो आरोपियों ने रुपये नहीं दिए और उससे विवाद कर दिया। रविवार को पीड़ित सत्यनारायण कोतवाली क्षेत्र के मैनपुरी-कुसमरा मार्ग पर प्रभाकर मैटेरियल की दुकान पर बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.