संभल, दिसम्बर 30 -- बजरफुट से भरी ट्रैक्टर- ट्राली खराब होने से मंगलवार को माल गोदाम रोड पर लंबा जाम लग गया। वाहन चालक एक घंटे तक जूझते रहे। माल गोदाम रोड की हालत बेहद जर्जर है। ऐसे में अगर कोई वाहन खराब हो जाता है तो स्थिति बाद से बदतर हो जाती है। रेलवे फाटक 36बी पर ओवर ब्रिज का निर्माण होने के कारण वह बंद चल रहा है । इस फाटक से गुजरने वाला यातायात भी रेलवे फाटक 35 बी से होकर शहर के अंदर जाता है। इसीलिए इस रोड पर यातायात का अधिक दबाव रहता है। मंगलवार की दोपहर दो बजे मालगोदाम रोड पर बजरफुट से भरी ट्राली ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया निकल गया। इससे रोडवेज से लेकर रेलवे फाटक 35 बी तक भीषण जाम लग गया। जाम की स्थिति यह थी कि वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए। लगभग एक घ...