उत्तरकाशी, दिसम्बर 17 -- उद्यान विभाग की ओर से बुधवार को प्रेक्षागृह में आयोजित माल्टा महोत्सव में बागवानों को संबोधित करते डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि माल्टा पहाड़ की अपनी पारंपरिक प्रजाति है,जिसे आमतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षों से पारंपरिक तौर पर उगाया जाता रहा है। कहा कि वर्तमान में माल्टा उत्पादन बिखरे हुए स्वरूप में है, जिससे अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसके लिए उचित प्रबंधन की जरूरत है। उन्होंने सेब, कीवी की तर्ज पर माल्टा के लिए भी क्लस्टर आधारित मॉडल विकसित करने के निर्देश उद्यान विभाग को दिए। बुधवार को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से प्रेक्षागृह में एक दिवसीय माल्टा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में जनपद के किसानों एवं बागवानों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया और अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्र...