हल्द्वानी, अप्रैल 14 -- हल्द्वानी। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को संविधान बचाओ, देश बचाओ दिवस के रूप में मनाते हुए बागजाला गांव के धरना स्थल पर भाकपा (माले) ने गोष्ठी का आयोजन किया। जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान गरीबों, दलितों, महिलाओं और वंचितों के अधिकारों की रक्षा करता है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है। डॉ. उर्मिला रैस्वाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने जातिवाद और भेदभाव समाप्त करने व महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। गोष्ठी में 'शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो' के नारे लगाए गए। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में आंबेडकर जयंती पर सड़कों में गूंजा जय भीम का नारा इस दौरान वेद प्रकाश, विमला देवी, चंद्र प्रकाश, दीवान सिंह बर्गली, हरीश, परवेज, महेन्द्र, हेमा आर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.