जामताड़ा, जुलाई 29 -- मंगलवार को कुंडहित स्थित भाकपा माले पार्टी कार्यालय में कॉमरेड चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व माले के प्रखंड सचिव सह झामस जिला सचिव सोमलाल मिर्धा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत एक मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड चारू मजूमदार की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर सोमलाल मिर्धा ने कहा कि देश वर्तमान समय में अनेक चुनौतियों और विरोधाभासों का सामना कर रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बेरोजगारी, कॉरपोरेट हितों के लिए भूमि अधिग्रहण तथा लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर देशभर में जनता संघर्ष कर रही है। यह भी पढ़ें- भाकपा माले के संस्थापक चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवस मनाया गया उन्होंन...