चतरा, जुलाई 14 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता, जिला कमेटी सदस्य एवं सिमरिया प्रखंड प्रभारी सानू भारती का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव गोढ़ाई में पूरे सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, ग्रामीणों और आम लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुए लाल सलाम अर्पित किया। 69 वर्षीय सानू भारती 1990 के दशक में इंडियन पीपुल्स फ्रंट (आईपीएफ) के दौर से वामपंथी आंदोलन से जुड़े थे। उन्होंने आईपीएफ और जमकिस के बैनर तले गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया। झारखंड राज्य आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही और आंदोलन के दौरान कई बार पुलिस हिरासत का सामना किया।पिछले दो वर्षों से वे भाकपा (माले) के जिला कमेटी सदस्य एवं सिमरिया प्रखंड प्रभारी के रूप में स...