धनबाद, मई 7 -- भाकपा माले के जिला सचिव बिंदा पासवान के यज्ञ धौड़ा स्थित आवास पर बमबाजी और गोलीबारी के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। तिसरा पुलिस ने मौके से तीन खोखे और बम के अवशेष बरामद किए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला रांची भेज दिया गया है। शुभम पासवान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कुजामा निवासी विक्की पासवान, पारो पासवान, कुंदन पासवान, सुमित पासवान, विशाल गुप्ता और पवन साव को मुख्य आरोपी बनाया है। 25 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। तिसरा थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इधर घटना को कुजामा लोडिंग प्वाइंट में बीसीकेयू के दो गुटों के बीच हिस्सेदारी के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। भाकपा माले पिछले 10 दिनों से ट्रक लोडरों के बकाया मजदूरी भुगतान की मांग ...