धनबाद, मई 17 -- भाकपा माले जिला सचिव बिंदा पासवान के घर पर हुए हमले और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में शनिवार को पार्टी की धनबाद जिला कमिटी ने गोलकडीह में प्रतिवाद मार्च निकाला। जग धौड़ा मैदान में आयोजित सभा की अध्यक्षता खुद बिंदा पासवान ने की। मुख्य वक्ता पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि चिह्नित हमलावरों को गिरफ्तार न करना प्रशासन की नाकामी है। यह हमला दलितों, गरीबों और मजदूरों की आवाज को दबाने की एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अविलंब हमलावरों और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो उग्र जनआंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। सभा को कार्तिक प्रसाद, सुभाष चटर्जी, टुटुन मुखर्जी और हरेंद्र सिंह सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...