गाजीपुर, फरवरी 26 -- जमानियां। तहसील क्षेत्र के तियरी गांव में भाकपा-माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। वे 25 फरवरी से सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने, दलित भूमिहीन परिवारों को दी गई बेदखली नोटिस वापस लेने और ग्राम समाज और बंजर भूमि को दबंगों से मुक्त कर गरीबों को आवंटित करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं। अनशन स्थल पर उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन दबंगों और माफियाओं के सामने नतमस्तक है। उनका कहना है कि एसडीएम न्यायिक के आदेश के बावजूद सार्वजनिक रास्ते का अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जबकि गरीबों को उजाड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। मंगलवार को नायब तहसीलदार ने पुलिस बल की मौजूदगी में वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। माले नेता ने स्पष्ट किया कि जब तक रास्ता खाली नहीं कराय...