जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती भाकपा (माले) कोल्हान प्रमंडल द्वारा मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नारेबाजी के साथ हुई। अध्यक्षता ओम प्रकाश सिंह ने की।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने दलित, आदिवासी, मजदूर और महिलाओं के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया और संविधान के माध्यम से उन्हें कानूनी सुरक्षा दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद, जेपी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे यह भी पढ़ें- जरीडीह में धूमधाम से मनाई भीमराव आंबेडकर जयंती यह भी पढ़ें- कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मनी बाबा साहेब की जयंती यह भी पढ़ें- बाबा साहेब ने समाज को एक समान जोड़ने का किया काम

हिं...