मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- जमालपुर। कम्युनिस्ट पार्टी के दिवंगत महासचिव कामरेड विनोद मिश्र की 27 बरसी को संकल्प दिवस के रूप में मदरा, हर्दी सैजनी, चौकिया, मनऊर, डूही गांव में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी सदस्यों और समर्थको को संबोधित करते हुए भाकपा (माले)राज्य कमेटी के सदस्य रामकृत बियार ने कहा कि भाकपा माले के कार्यकर्ताओं के लिए महासचिव कामरेड विनोद मिश्र ने बहुत परिश्रम और संघर्ष किया है। वे 1990 के दशक में संघ-भाजपा के बढ़ते खतरनाक प्रभावों को रोका। पार्टी ने संकीर्णतावाद और कट्टरता जैसे विचार धाराओं को दूर किया। हाल के बिहार विधानसभा चुनाव ने बेहद जोश और दमखम के साथ चुनावी अभियान चलाया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमारू पटेल कहा कि'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) के नाम पर मतदाता सूची से नामों को काटकर अन्याय और पक्षपात किया जा रहा ह...