पटना, फरवरी 11 -- भाकपा (माले) के राज्य सचिव कुणाल ने गोपालगंज के भोरे विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र पासवान को हत्या के एक मामले में निचली अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि जिस मामले में जितेंद्र पासवान को दोषी ठहराया गया है, उससे उनका कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष संबंध नहीं रहा है। यह पूरा मामला राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता दल (यू) के स्थानीय विधायक सह शिक्षा मंत्री के दबाव में यह फैसला प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि भाकपा (माले) इस निर्णय के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय में अपील दायर करेगी। न्याय की लड़ाई कानूनी व लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेगी। पार्टी को उच्च न्यायालय से निष्पक्ष न्याय की उम्मीद है। उन्होंने आर...