आरा, मार्च 19 -- आरा, निप्र.। भाकपा माले का 14वां दोदिवसीय जिला सम्मेलन शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर 23-24 मार्च को नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित होगा। जिला सम्मेलन के प्रतिनिधि चयन के लिए गुरुवार को 525 प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ। जिला कमेटी की ओर से 477 संख्या प्रतिनिधि तय है। मतदान निर्वाचक मंडल में प्रखंड,एरिया,पंचायत, लोकल कमेटी सदस्य व सभी ब्रांच सचिवों ने चुनाव में मतदान किया। चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी प्रखंडों के लिए पर्यवेक्षकों की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। इनमें तरारी में राजू यादव, जगदीशपुर में रामानुज, सहार में संजय सिंह, अगिआंव में चंदन कुमार, चरपोखरी में शिवप्रकाश रंजन, संदेश में क्यामुद्दीन अंसारी, पीरो में इंदु सिंह, गड़हनी में रघुवर पासवान, कोईलवर में जीतन चौधरी, उदवंतनगर में संगीता सिंह, बिहिया...