गिरडीह, जून 29 -- पीरटांड़। भाकपा माले ने रविवार को मधुबन में आयोजित दो दिवसीय जिला सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने व गांव-गांव में लाल झंडा लहराने का संकल्प लिया। मधुबन में लाल झंडों के साथ विशाल रैली निकाली गई। शहीद बेदी पर माल्यार्पण व झंडोत्तोलन के बाद सभा गृह में मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभा में वक्ताओं ने राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। सभा में मेहनतकश मजदूर के हित में आवाज बुलंद किया गया। बताया गया कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल पारसनाथ की पावन धरती मधुबन स्थित मध्यलोक सभागार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) का 14वां जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के अवसर पर लाल झंडों से सजी विशाल रैली निकाली गई। यह रैली मधुबन फुटबॉल मैदान से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए मध्यलोक पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता...