बक्सर, मार्च 26 -- पेज पांच के लिए ---- रणनीति माले का दो दिवसीय 11 वां जिला सम्मेलन बक्सर में आयोजित होगा सफलता के लिए प्रखंड सचिवों के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णय डुमरांव/बक्सर, हमारे प्रतिनिधि। भाकपा माले का 11 वां जिला सम्मेलन आगामी 30-31 मार्च को बक्सर में आयोजित होगा। सम्मेलन की तैयारी को लेकर गुरुवार को जिले के सभी प्रखंड सचिवों की एक अहम बैठक हुई। जिसमें सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक रूपरेखा तय की गई। सम्मेलन में पार्टी के राज्य सचिव कुणाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में 23 मार्च से 31 मार्च तक देशव्यापी आह्वान "युद्ध-विरोधी और साम्राज्यवाद-विरोधी अभियान सप्ताह" के तहत 30 मार्च को बक्सर स्टेशन से एक प्रतिरोध मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। मार्च के माध्यम से युद्ध के बढ़ते खतरों, साम्राज्यवादी हस्तक्षेप, शां...