आरा, मार्च 15 -- सहार, संवाद सूत्र। भाकपा माले भोजपुर के 14वें जिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत सहार स्थित पार्टी कार्यालय में 14 से 16 मार्च तक नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार को 19 मार्च को होने वाले मतदान के लिए दर्जनों पार्टी सदस्यों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने वालों में मो. ईमरान अली, सुधीर राय, ललन पाल, ज्ञानचंद राम, गुल मोहम्मद, दूधनाथ साव उर्फ पिंटू साव, शिवटहल चौधरी, कमता यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। पार्टी नेताओं ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 मार्च को मतदान के जरिए प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा, जो भाकपा माले के 14वें जिला सम्मेलन में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...