सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन हॉल में भाकपा माले जिला कमिटी के 13 वें जिला सम्मेलन में दूसरे दिन बुधवार को दुनिया में तबाही मचा रहे अमेरिका, इजरायल की ईरान के खिलाफ आपराधिक युद्ध की भर्त्सना की गई। साथ ही तत्काल युद्ध वापस लेने व ईरान से बाहर जाने की मांग की गई। वहीं, देश की आजादी व संप्रभुता को नकारकर अमेरिका इजरायल की धुरी के सामने भारत की विदेश नीति को सरेंडर करने के लिए मोदी सरकार की नीति की आलोचना भी की गई। बहरहाल, जिला सम्मेलन में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा व पुस्तकालय सभी प्रखंड मुख्यालयों में स्थापित करने, मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा शीतला मंदिर में अव्यवस्था के चलते में हुई भगदड़ में मरी महिलाओं के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इराक युद्ध की भर्तसना, दलितों, गरीबों व अकलियतों पर बढ़...