गिरडीह, नवम्बर 25 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड भाकपा माले कमेटी के सदस्यों की सोमवार को चतरो में बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के दिवंगत नेता का. निर्मल सिंह के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जिला कमेटी सदस्य कुलदीप राय ने किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ और संघर्षशील योद्धा को खो दिया है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। कार्यक्रम में लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत का. को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बारी-बारी से उपस्थित साथियों ने उनकी तस्वीर पर अश्रुपूरित नेत्रों से पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिला कमेटी सदस्य रामकिशुन यादव, चतरो लोकल कमेंटी सचिव जाहो दास, पंसस बलबीर कुमार, अनिता देवी, गौरी देवी, माझो सिंह, धीरन सिंह, बुढ़न सिंह, पंकज पासवान, नोखलाल दास, विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.