घाटशिला, फरवरी 23 -- बहरागोड़ा। गामारिया पंचायत अंतर्गत मालुआ गांव में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत शांति कुंज, वैदिक मंत्रों के सस्वर गान और देव पूजन, सर्वतोभद्र पूजन आदि विधियों के साथ किया। यज्ञ की पवित्र अग्नि के समक्ष श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना की। यज्ञ के दौरान गायक ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया। बताया गया कि प्रत्येक घर में नित्य बलिवैश्व आहुति देने के बाद भोजन को प्रसाद रूप में ग्रहण करना चाहिए। इस आयोजन को सफल बनाने में पतित कपाट, दिलीप कपाट, सुजीत माइति, कानू माइति, मानिक दास, बिनु कपाट, किशोर माइति, शिव दास, कमल कपाट, रवीन कपाट, अशोक कपाट, गैंराग कपाट, निताय कपाट, यमुना साहू, पतित कपाट, अशिम माइति, रजनीकांत माइति आदि का सराहनीय योगदान रहा। फोट...