मुंगेर, मई 17 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। माली-मालाकार कल्याण समिति मुंगेर के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक कुमार प्रणय से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। समिति ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले व माता सावित्री बाई फुले की आदमकद प्रतिमा मुंगेर के माली टोला वासुदेवपुर चौक पर स्थापित कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार, जिला सचिव डॉ अमर दीप मालाकार, सहलाकार दशरथ मालाकार, कोषाध्यक्ष कुमार राहुल मालाकार, संगठन सचिव शेखर मालाकार व मीडिया प्रभारी नृपेंद्र सैनी मालाकार शामिल थे। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि फुले दंपती समाज सुधारक थे। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।---------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...