प्रयागराज, जनवरी 31 -- खुसरोबाग स्थित औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत माली प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। शनिवार को प्रतिभागियों के दल को प्रभारी प्रशिक्षण वीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रशिक्षुओं ने कौशाम्बी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। विभिन्न प्रयोगों और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि वैज्ञानिक विधियों से बागवानी एवं कृषि कार्यों को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। इसके बाद दल चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव फतेहपुर में बने एक्सीलेंस सेंटर का भ्रमण किया। जहां सब्जी की पौध उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस...