चंदौली, जुलाई 27 -- चकिया हिंदुस्तान संवाद । चंद्रप्रभा की मनोहारी वादियों में इन दिनों लोकसंगीत की मधुर गूंज सुनाई दे रही है। राजदरी रिसॉर्ट में चल रही चार दिवसीय कजरी कार्यशाला के दूसरे दिन रविवार को प्रतिभागियों का प्रशिक्षण नौगढ़ स्थित रमणीय औरवाटांड़ जलप्रपात के प्राकृतिक परिवेश में आयोजित किया गया। यहां पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने प्रशिक्षुओं को कजरी गायन की बारीकियां सिखाईं और लोकसंगीत की परंपरा, भाव और प्रस्तुति शैली पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। झरने की कल-कल ध्वनि और हरियाली के बीच कलाकारों ने कजरी के सुर साधे तो पूरा वातावरण लोकसंगीत की मिठास से सराबोर हो उठा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सांस्कृति धरोहरों को संरक्षित करना कर्तव्य भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय सहित देश विदेश से आए 70 से अधिक प्रतिभा...