मालिक ने 10 हजार सैलरी रोकी, अपमान किया; बदले की आग में 24 करोड़ का सामान जला दिया
सूरत, सितम्बर 22 -- बदले की आग कितनी भयानक हो सकती है, यह सूरत की एक घटना से सामने आया है। सूरत के श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर को भड़की आग ने 24 करोड़ रुपये का सामान जलाकर राख कर दिया था। अब सामने आया है कि एक पूर्व कर्मचारी ने ही अपने मालिक को सबक सिखाने के लिए घटना को अंजाम दिया था, जिसके वेतन के 10 हजार रुपये बकाया थे। सैलरी वाले झगड़े के अलावा आरोपी का कहना है कि उसे अपमानित भी किया गया था। पुलिस ने सोमवार को 33 साल के विनोद साल्वे को गिरफ्तार कर लिया दो महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है। साल्वे हनुमान प्रसाद जावार की दुकान में अप्रैल 2026 से बतौर अकाउंटेंट काम करता था। उसे 30 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता था। पुलिस के मुताबिक साल्वे ने कहा कि उसने नौकरी छोड़ दी थी क्योंकि उसका दावा है कि जवार और दूसरे अकाउंटेंट उसको अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.